रोज़गार को ज़रूरतमंद तक पहुचाएगा मोफी: मनीष कुमार




आज शहर जौनपुर मे जॉब पोर्टल मोफी का 'न्यू ईयर मीट' कार्यक्रम आयोजित किया गया | यह कार्यक्रम एस इन्स्टिट्यूट पर आयोजित हुआ| कार्यक्रम मे डाइरेक्टर 'राजेश मिश्रा' जी ने बताया, 'मोफी एक जॉब पोर्टल है, जिसका उदेश्या रोज़गार को हर काबिल व्यक्ति तक ले जाना है|'
कार्यक्रम मे 'राजेश अस्थाना जी', 'विक्रम गुप्ता जी' 'मनीष कुमार जी', 'नर हरी नंदन जी', अनवारूल जी, ज़ैदी जी , अमित पांडे जी सहित 200 से ज़्यादा लोग सम्मिलित हुए|



कार्यक्रम की अध्यक्षता एच. आर. अमित पांडे जी ने की|
सभी मे मौजूद लोगों ने अपना रेजिस्ट्रेशन भी कराया| बी डी एम मनीष कुमार ने बताया 'हम ग्रामीण क्षेत्रों मे रोज़गार मेला का आयोजन कर ज़्यादा से लोगो को नौकरी दिलाएँगे|'
मोफी का टाइ-अप अब तक 60 कंपनीज़ के साथ हो चुका है| 
Share on Google Plus

About Amit