कुछ अनछुए पहलू : जयललिता से अम्मा तक का सफ़र

जयललिता जयराम ने कल शाम अपोलो अस्पताल मे अंतिम साँस ली| लेकिन अस्पताल के बाहर हज़ारों की भीड़ अभी भी उनके बाहर आने की बाँट जो रही थी | लोगों का हुजूम ही था जो 'अम्मा' की मौत का अभी भी मानने से इनकार कर रहा था| 
आइए तमिलनाडु की सबसे ताकतवर महिला के बचपन से आज तक बारे मे अनछुए पहलू भी जानते हैं-


  1.  महज टीन साल की उम्र मे भरतनाट्यम सीखा|
  2. जयललिता ने अपनी अभिनेत्री मा संध्या के कहने पर 15 वर्ष की उमरा मे फिल्मी जगत मे कदम रखा |
  3. उनकी पहली फिल्म को 'अ' सर्टिफिकेट मिला था जिसकी वजह से वो थियीटर मे अपनी फिल्म नही देख सकी थी|
  4. यही नही जयललिता पहली तमिल अभिनेत्री थी जिन्होने स्लीवेलेस ब्लाउस और झरने के नीचे का दृश्य शूट कराया था |
  5. अपनी पहली फिल्म मे उन्होने जवान विधवा का रोल किया था जबकि उसी साल उन्होने दसवी परीक्षा मे तमिलनाडु राज्य की टॉपर बनी थी|
  6. अपने फिल्मी सफ़र के दौरान जयललिता विवाहित अभिनेता शोबन बाबू से प्यार कर बैठी थी| लेकिन असल ज़िंदगी मे उन्होने कभी शादी नही की|

  7. मारुढ़ुर गोपालन रामाचंद्रन उनके फिल्मी सफ़र के साथ साथ राजनीतिक सफ़र के भी साथी भी रही| दोनो ने साथ साथ दर्ज़नों हिट फ़िल्मे भी दी|
  8. जयललिता के नाम सर्वाधिक सिल्वर जुबली हिट फिल्म का भी रिकॉर्ड है, उन्होने 85 तमिल फ़िल्मो मे 80 हिट फ़िल्मे दी हैं| इसके साथ ही 28 तेलगु और 1 बॉलिवुड फिल्म (इज़्ज़त) भी सिल्वर जुबली हिट मे शामिल हुई थी|

  9. वह अँग्रेज़ी साहित्य की बहुत बड़ी पाठक थी| ना केवल वह हमेशा बुक्स पढ़ती बल्कि लिखती भी थी|

  10. जयललिता तमिल साप्ताहिक अख़बार "थाई" के लिए भी लेखन करती थी|
  11. उन्होने तमिलनाडु के लिए बहुत सारे नयी कीर्तिमान बनाए लेकिन विडंबना ये थी की उन पर भ्रष्टाचार के मामले मे जेल भी जाना पड़ा था|

News and image source:Reshareit

Share on Google Plus

About Amit